पुलिस का नाम लेकर 26 हजार ठगे, रिपोर्ट
हरदोई, जून 15 -- हरदोई। ग्राम पहल निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर पुलिस और अधिकारियों का भय दिखाकर रुपये वसूलने, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि गांव निवासी रजनीश पाल ने उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज होने की झूठी बात कहकर मामला निपटाने के नाम पर 30 हजार मांगे। भय के चलते उसने जेवर बेचकर 26 हजार दे दिए। बाद में थाने में जानकारी करने पर पता चला कि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी ने जांच में गवाही देने जा रहे गवाहों को भी धमकाया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर कई अन्य लोगों से भी इसी तरह रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.