पुलिस का दावा : पिटाई का बदला लेने के लिए डंपर चालकों ने की हत्या
गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने मंगलवार की देर रात खुलासा कर दिया। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दो डंपर चालकों ने मिलकर राजुकमार की हत्या की है। इसमें और कौन लोग शामिल हैं इसकी अभी पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार के भतीजे द्वारा की गई पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने उसके चाचा की हत्या की है। जब इस पर सवाल उठा कि उन्होंने चाचा को क्यों मारा तब उनका कहना था कि चाचा के दम पर ही भतीजा मनबढ़ई करता था। इसी वजह से गुस्सा चाचा पर निकाला और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, घटना में इस्तेमाल असलहा अभी तक बरामद नहीं हो सका है।पकड़े गए आरोपियों की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.