संभल, जनवरी 16 -- 24 नवंबर 2024 को हुई संभल हिंसा में गोली लगने से घायल हुए युवक आलम को लेकर मामला लगातार नया मोड़ ले रहा है। जहां एक ओर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आलम स्वयं हिंसा में शामिल था और उसकी तलाश अभी भी जारी है। एसआईटी प्रभारी सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि आलम का नाम अपराध संख्या 333/24 की एफआईआर में शामिल है और जांच में उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई थी। उन्होंने ने बताया कि आलम नखासा थाना क्षेत्र के अंजुमन तिराहे के पास का निवासी है और हिंसा के दौरान मौके पर मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में कई सवाल भी उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि जिस समय शाही जामा मस्जिद में एडवोकेट कमिश्नर का सर्वे चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.