बोकारो, जून 11 -- गोमिया। सड़क सुरक्षा को लेकर गोमिया पुलिस ने मंगलवार की शाम से देर रात थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व गोमिया थाना के एसआई बिनोद कुमार मुंडा ने सशस्त्र बलों के जवानों के साथ किया। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और लोगों को सुरक्षित याता...