जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास जिंदा गोलियों के साथ पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने बालिग बताकर जेल भेज दिया। यह मामला अब विवादों में घिर गया है। गिरफ्तारी के समय जहां पुलिस ने उसे नाबालिग बताया था, वहीं 24 घंटे के भीतर ही उसकी उम्र 19 वर्ष दर्शाते हुए उसे घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर टाइगर मोबाइल की टीम को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। पुलिस के पहुंचते ही तीन युवक फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा एक बाइक भी जब्त की गई, जो चोरी की बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद टेल्को थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ...