पुलिस का करीबी बताकर युवती से छेड़छाड़, प्रेमी को पीटा
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज स्थित प्रेरणा स्थल पार्क में बैठे युवक और उसकी प्रेमिका को चार युवकों ने खुद को पुलिस का करीबी बताकर रोक लिया। युवती से छेड़खानी और अश्लीलता की। युवती ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रेमी को युवती के सामने ही पीटकर घायल कर दिया। उन दोनों से वसूली भी की और आरोपी चारों युवक फरार हो गए। पीड़ित प्रेमी ने सिर्फ मौखिक शिकायत ही की। इस पर पुलिस वालों ने मामले को दबाए रखा। तीन दिन बाद जब मामला अफसरों तक पहुंचा तो ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार रात को चारों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर गिरफ्तार भी कर लिया।
घटना का विवरण प्रेरणा स्थल पर करीब चार दिन पहले देर शाम एक युवती अपने प्रेमी के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। प्रेमी का आरोप है कि उसी समय चार युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.