देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, लिहाजा पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों से मुलाकात की। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएम ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने और यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.