औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया और महामंत्री अजय कुमार पाल ने जिला जज को दिए गए ज्ञापन में बताया कि बार के सदस्य विवेक कश्यप के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का चालान भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत शांतिभंग की आशंका में कर दिया, जो मामले की गंभीरता के अनुरूप नहीं है। इ...