मैनपुरी, मई 21 -- थाना करहल क्षेत्र के ग्राम मोहब्ब्तपुर लभौआ में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। परिवार के लोग भी टंकी के निकट खेत में धरने पर बैठ गए। युवती और परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष डीएम को बुलाने पर अड़ गया। सूचना पर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया लेकिन 10 घंटे बाद युवती को टंकी से उतारा जा सका। मोहब्बतपुर लभौआ निवासी शीतल पत्नी देवेंद्र ने पुलिस से शिकायत की कि 19 मई को दोपहर 12 बजे वह अपने घर में थी। यह भी पढ़ें- पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज युवती पानी की टंकी पर चढ़ी तभी ग्रामवासी रनीश पुत्र संदीप, संदीप का छोटा पुत्र अनुज, टिंगू पांच-छह लोगों के साथ ...