पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
मेरठ, जून 9 -- हस्तिनापुर नगर निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर पीड़िता ने सांय के समय थाने में हंगामा कर दिया और अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और समझाकर शांत कराया। सीओ मवाना ने पीड़ित की बात सुनी और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप भारद्वाज ने तहरीर में बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े दस बजे मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- फार्म पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप तभी प्राथमिक विद्यालय के समीप स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उसकी कार की चाबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.