सीतापुर, मई 27 -- रेउसा, संवाददाता। थानागांव इलाके में मंगलवार शाम शिकायत पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज युवक बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर पर चढ़कर वीडियो भी बनाया। पुलिस ने जब आरोपी को मौके पर बुलाया तब युवक नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर के अंगेठुवा निवासी कासिम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मो. उमर और थानागांव क्षेत्र निवासी गयासुद्दीन के बीच पैसों का लेनदेन था। कासिम का आरोप है कि गयासुद्दीन के पास उसके 10 हजार रुपये बकाया हैं। जब उसने पैसे मांगे तो विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- सुसाइड करने जा रहा, पत्नी साथ आने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस को फोन कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पति पीड़ित युवक बताया कि उसने 12 मई 2026 को थानागांव पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन ...