मथुरा, अप्रैल 25 -- सैनी समाज की पंचायत शुक्रवार को महाराजा सूर्यसेन सैनी पब्लिक स्कूल चामुंडा कॉलोनी में हुई। इसमें थाना जैंत के गांव राजपुर में जिलाध्यक्ष महेश सैनी एड. के घर 21 अप्रैल को हुई फायरिंग व पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का एलान किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद लक्ष्मण सैनी ने एवं संचालन ओमप्रकाश सैनी ने किया। इसमें निर्णय लिया कि 27 अप्रैल सुबह 10 बजे महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में राजकीय छात्रावास वट वृक्ष के नीचे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एसएसपी कार्यालय का घेराव कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सांसद के घर अभद्रता पर पुलिस कमिश्नर से मिले सपाई इस दौरान बाबूलाल सैनी, रमेश चंद्र सैनी, अनिल सैनी, बुद्धिलाल सैनी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.