धनबाद, मार्च 30 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक सोनू शर्मा तथा ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश उपाध्यक्ष जयजीत मुखर्जी ने सोमवार को संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बलियापुर थाना अंतर्गत भिखराजपुर घटना की कड़ी निंदा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि द्विपक्षीय कार्रवाई के नाम पर मुस्ताक आलम, शत्रुघ्न महतो एवं अन्य को कमर में रस्सी बांधकर सरेबाजार घुमाना न केवल अमानवीय है, बल्कि मानवाधिकार उल्लंघन का भी गंभीर मामला है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के नाम पर इस प्रकार की पुलिस कार्रवाई को किसी भी सूरत में न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता। नेता द्वय ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए, परंतु इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित करना सभ्य समाज के मूल्यों के खिलाफ है। इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.