कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय परिसरों की गहन सफाई की। एसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पुलिस कार्यस्थलों पर स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना तथा कूड़े-करकट का समुचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करना है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा के सिद्धांत को अपनाते हुए प्रतिदिन सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.