पुलिस कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित पुलिस कार्यालय में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मीटर की तारों में आग लगने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। कार्यालय में उपलब्ध फायर एक्सटिंगयुशर की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते मीटर में आग लगी थी। एहतियात के तौर पर तुरंत शटडाउन लिया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। आग से एसपी कार्यालय का सप्लाई मीटर भी फुंक गया। बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.