वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। कार्यालय की फोटो गैलरी में विभाग की उपलब्धियां भी दिखेंगी। सीपी ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के लिए आधुनिक, प्रेरणादायी, सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित वातावरण जरूरी है। इस क्रम में नवनिर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पुलिस लाइन परिसर में म्यूजियम बनी है। यहां पुलिस की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के परिवारों एवं बच्चों के लिए पुलिस लाइन में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया है। जवानों की फिटनेस के लिए जिमनेजियम का निर्माण कराया जा रहा है। कोतवाली एवं चौक सहित विभिन्न था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.