पुलिस कार्यालय की दूसरी मंजिल से कूदा सिपाही घायल
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर देहात। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकाल कालेज लाया गया। अफसरों ने प्राथमिक छानबीन के बाद घरेलू कारणों से घटना होने की बात कही है। फिरोजाबाद का रहने वाला सिपाही अंकित कुमार मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है। गुरुवार को वह अपनी समस्या निदान के लिए पुलिस कार्यालय आया था। यहां उसने किसी बात से खिन्न होकर दूसरी मंजिल पर स्थित बरामदे से नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया। एएसपी आलोक प्रसाद व सीओ सदर संजय सिंह ने सिपाही से पूछताछ की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.