देहरादून, मई 2 -- सामाजिक संगठनों और कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड पुलिस के वर्ष 2001 एवं 2002 में भर्ती पुलिस कांस्टेबलों को Rs.4600 ग्रेड पे प्रदान किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र प्रेषित किया है। शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को प्रेषित ज्ञापन एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को सौंपा। संदीप चमोली ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस में वर्ष 2001 एवं 2002 में भर्ती हुए पुलिस कांस्टेबलों द्वारा सेवाओं के 20 वर्ष पूर्ण किए जाने के बाद भी उन्हें Rs.4600 ग्रेड पे का लाभ प्रदान नहीं किया गया है। उक्त कर्मचारी वर्ष 2021 में ही अपनी 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- एससी वर्ग को कम पद मिलने पर असंतोष कहा कि पुलिस कांस्टेबल ही समाज में पुलिस विभाग का प्रथम प्रतिनिधि ...