झांसी, मार्च 29 -- एसओजी व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुजरी 16 मार्च को मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार शातिर चोर को मुठभेड़ धर-दबोचा। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार तड़के कोतवाली थाना पुलिस व एसओजी टीम चेकिंग कर रही। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम नगरिया के पास पहुंची। इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखाया। उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि गोली लगने से बाइक सवार घायल हो गया। पूछताछ में वह शातिर चोर नदीम खान निकला। गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया, इसके पास से तमंचा, 3 खोखा और एक जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। आरोपी नदीम बीती 16 मार्च...