पुलिस कस्टडी से फरार बाइक चोरी का आरोपी दुबारा गिरफ्तार
धनबाद, अप्रैल 17 -- कतरास शहर के सिटी स्टाइल के पास से तीन दिन पहले चोरी हुई बाइक (संख्या जेएच 10 सीजी/2584) मामले में पकड़ा गया आरोपी जसीम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, इसे पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो दिन पहले जसीम को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की थी। इसके बाद छापेमारी के दौरान बुधवार रात वह थाना परिसर की चहारदीवारी फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में जसीम के मारे जाने की अफवाह फैल गई, जिससे परिजन थाना पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर स्पष्ट किया कि आरोपी जीवित है और फरार है। बाद में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे दोबारा पकड़ लिया। थानेदार प्रवीण कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.