पुलिस कस्टडी से फरार एनडीपीएस अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर से गुरुवार को बरांटी थाना से हेरोइन के साथ गिरफ्तार एक अभियुक्त हथकड़ी लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह बिदुपुर स्टेशन के पास छापेमारी कर फरार एनडीपीएस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बिदुपुर थाना क्षेत्र के खारिका निवासी उमेश सिंह का पुत्र शांतनु कुमार बताया गया है। जिसे पुलिस ने पुनः सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मालूम हो कि बिहार मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने स्थानीय थाना की पुलिस के सहयोग से 42.12 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- हथकड़ी में लगी रस्सी काटकर अभियुक्त फरार इस मामले में गिरफ्तार आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.