संवाददाता, सितम्बर 21 -- UP News: यूपी के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 17 साल की किशोरी को अगवा करने के आरोपी ने सोमवार को पट्टी कोतवाली में फांसी लगाकर जान दे दी। आनन-फानन में पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम हाउस तक पुलिस तैनात हो गई। एएसपी पूर्वी, एसपी ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार के पास के एक गांव की 17 साल की किशोरी 16 अगस्त की रात लापता हो गई। उसके पिता ने दूसरे दिन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तीन दिन पहले पीड़िता को बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार पर पट्टी कोतवाली के ही मोलनापुर निवासी लल्लूराम के बेटे शैलेश उर्फ अर्जुन का नाम सामने आया। अर्जुन के परिजनों के अनुसार पुलिस ने ...