सहारनपुर, मार्च 24 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कस्टडी में मौजूद युवती पर उसके भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और यह हमला पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया। बताया गया है कि हमलावर दो घंटे से सीएचसी परिसर में घात लगाए बैठे थे। मेडिकल के बाद युवती को प्राइवेट कार से ले जाया जा रहा था तभी दोनों भाई पहुंच गए। कार के शीशे से पिस्टल सटाकर गोलियां चला दी। एक गोली युवती के सिर में जा लगी। कार में महिला कांस्टेबल प्रीति और एसआई विजयपाल सिंह भी थे, वे भी गोली की जद में आ सकते थे। हमलावर पहले उस तरफ से गोली चलाना चाहते थे, जहां कांस्टेबल प्रीति बैठी थी, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए युवती के सामने आकर खुद को ढाल बना लिया। इसके बाद हमलावर दूसरी ओर से श...