पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, जेल के डर से थाने में किया सुसाइड
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 24 -- UP News: यूपी के हाथरस में किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद उसे जेल जाने का डर सता रहा था। काफी देर हिरासत में रहने के बाद आरोपी शौच के बहाने से शौचालय में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी की सुनकर हवालात के बाहर बैठे परिजनों में चीख पुकार मच गई। 15 वर्षीय नाबालिग को ले जाने के मामले में नामजद चंदपाल को चंदपा पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी पुलिस चौकी के निकट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। गुरुवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस कोतवाली चंदपा ले आई। मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद जेल जाने का डर आरोपी को सता रहा था। काफी देर तक हवालात में बैठने के बाद आरोपी ने रात करीब 9:50 बजे उसने शौच जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.