सहारनपुर, मार्च 25 -- ऋषिकेश/सहारनपुर। सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में भाइयों की गोली से घायल युवती राखी (पुत्री रमेश) ने उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एम्स ऋषिकेश ने युवती की मौत की पुष्टि की, हालांकि सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी भाई मोंटी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे भाई की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि 16 मार्च को राखी पडोसी गांव के युवकों के साथ जाने के कारण घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने फतेहपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह राखी स्वयं थाने पहुंची और अपने बयान में प्रेमी के पक्ष में बात कही थी। सोमवार...