छपरा, जनवरी 30 -- शराब के धंधे में शामिल होने के आरोप में था गिरफ्तार लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना की पुलिस कस्टडी में इलाजरत युवक शिव शंकर ठाकुर (32) की मौत शुक्रवार को पटना के एक अस्पताल में हो गई। मृतक सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड अंतर्गत चकदेह गांव का निवासी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता बाजार पुलिस ने शिव शंकर ठाकुर को बुधवार को शराब के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि उसके बड़े भाई भरत ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.