धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद। मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक मोड़ के समीप में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कर्मी अमन सिद्धार्थ (31) को शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिस कर्मी की पहचान अमन सिद्धार्थ (31 वर्ष) पुलिस लाइन के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल पुलिस कर्मी के बाएं पैर की हड्डी में चोट लगी थी, जिसका मेडिकल अस्पताल में इलाज किया गया। वहीं घायल पुलिस जवान इलाज कराकर वापस चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.