हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। तहसील सदर परिसर स्थित एसडीएम दफ्तर के सामने खड़ी पुलिस कर्मी के पिता की कार का बदमाशों ने शीशा तोड़कर 3.16 लाख रुपए पार कर लिए। इस बात की जानकारी होने पर प्रोपर्टी डीलर के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली निवासी जगदीश प्रसाद, शेरपुर निवासी सुरेश प्रधान और सादाबाद निवासी मुशीरे आलम का बिसाना में एक 190 वर्गगज का प्लाट है। उस प्लॉट को उन्होंने बैचा है। उसी की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील सदर में आए थे। पुलिस कर्मी के पिता जगदीश प्रसाद ने अपनी बलेनो कार एसडीएम ऑफिस के सामने खड़ी की थी। उसमें 3.16 लाख रुपए रखे हुए थे। चोर ने कार का शीशा तोड़ा और उसमें रखे रुपए पार कर ले गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.