पुलिस कर्मी का थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल
बागपत, मार्च 17 -- बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में सिपाही का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल टीकरी कस्बे में विवाद की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम पहुंची थी। जानकारी लेने के दौरान कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान एक सिपाही ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों और गांव के लोगों ने जैसे-तैसे विवाद शांत कराया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.