जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, संवाददाता। रोडवेज की अनुबंधित बस चालक 52 वर्षीय ललई यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपित हुसैनाबाद निवासी शाश्वत सिंह के खिलाफ लाइन बाजार थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। सरेंडर करने बाद जिला जेल ले जाते समय उसने पुलिस कर्मियों से अभद्रता किया था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों से कोल्ड्रिंग और सिगरेट मंगाया और न मिलने पर देख लेने की धमकी भी दी। होली वाले दिन शाश्वत सिंह और उसके अन्य साथियों ने मिलकर ललई की हत्या कर दी थी। इस मामले में 25 हजार रुपये के इनामी एवं मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह ने सोमवार को लाइन बाजार थाने में सरेंडर कर दिया। रौबदार अंदाज में सरेंडर करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से 14 दिन का रिमांड प्राप्त कर पुलिस जिला जेल ले जा रही थी। ड्यूटी में कांस्टेबल दुर्गेश और देवेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.