पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का हुआ दंत परीक्षण
कानपुर, जून 28 -- कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन माती में रविवार को आयोजित शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों व बच्चों का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अकबरपुर के दंत चिकित्सक डॉ. आयुष परमार ने सभी का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया। इसके साथ ही दांतों की नियमित देखभाल, सही तरीके से ब्रश करने व समय-समय पर दांतों का परीक्षण कराने, संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर आरआई प्रेमचंद शुक्ल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.