शामली, फरवरी 27 -- शुक्रवार को एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन ग्राउंड में हैप्पीनेस प्रोग्राम के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा तनावमुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देना रहा। योग शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आरटीसी के रिक्रूट्स को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं सूक्ष्म व्यायाम का विधिवत अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने नियमित योगाभ्यास के लाभ जैसे तनाव नियंत्रण, एकाग्रता में वृद्धि, शारीरिक क्षमता में सुधार और मानसिक शांति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी ने बताया गया कि पुलिस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.