पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को किया जागरूक
रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को रामगढ़ जिले के सभी थाना, ओपी एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने धूम्रपान तथा अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली।कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.