सिद्धार्थ, मार्च 3 -- पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। होली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गोल्हौरा पुलिस ने सोमवार शाम पचमोहनी चौराहे, मुख्य मार्गों और आसपास के इलाकों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। होली खेल रहे बच्चों और युवाओं को भी सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग करने व आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान एसआई रणविजय सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.