कौशाम्बी, मई 12 -- शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार रात जनपद का व्यापक भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात डायल-112 वाहनों, विभिन्न पिकेट ड्यूटी, गस्त कर रहे पुलिस बल एवं पवन मोबाइल की विस्तृत जांच की। पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जगाए रखने का आदेश दिया। कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन, तत्परता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। रात्रि भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...