पुलिस कर्मियों को मिला उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक, खिल उठे चेहरे
देवरिया, सितम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। पु़लिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मिले उत्कृष्ट सेवा एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक को पुलिस कर्मियों पुलिस लाइन में समारोह के बीच दिया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर के हाथों पदक मिलते ही पुलिस कर्मियों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं का सम्मान हैं तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.