आगरा, नवम्बर 23 -- पुलिस झंडा दिवस पर रविवार को नवीन रिजर्व पुलिस में हुआ। एसपी ने पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया। जवानों की वर्दी पर पुलिस ध्वज स्टीगर लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की पुलिस का गरिमायी इतिहास है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत वर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। एसपी ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस को यह ध्वज प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि शक्ति और निष्ठा के प्रतीक लाल और नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को गरिमायी पहचान दी है। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्हें न्याय पूर्ण कर्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.