पुलिस कर्मियों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की दिलाई शपथ
अमरोहा, जून 1 -- अमरोहा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थानों व सीओ कार्यालयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त भारत के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। एसपी लखन सिंह यादव ने भी इस संबंध में संदेश जारी किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से तंबाकू एवं नशे के सेवन से दूर रहने की अपील की। कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है. इसके कारण कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही इसका असर परिवार और समाज पर भी पड़ता है। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों को तंबाकू और धूम्रपान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.