अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एड्स विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने की। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस विभाग समाज के हर वर्ग से सीधे जुड़ा रहता है। ऐसे में पुलिस कर्मी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरील ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ सहानुभूति और सम्मान का व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भेदभाव से समस्या और बढ़ती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने संक्रमण के कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.