फरीदाबाद, मार्च 9 -- पलवल। जिला पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। एक निजी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर ने नेत्र, हड्डी और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य के अनुसार दवाइयां भी दी गई। फार्मेसी ऑफिसर किशन कुमार ने बताया कि यह पहल पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए की गई। कैंप में 70 से अधिक पुलिसकर्मी और उनके आश्रित शामिल हुए। वेलफेयर इंस्पेक्टर सोमपाल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...