औरैया, मार्च 29 -- दिबियापुर, संवाददाता। डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंद्र ने रविवार शाम दिबियापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली,अनुशासन और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। डीआईजी ने एसपी कैंप कार्यालय में पुलिस कर्मियों के लिए बने जिम के साथ दिबियापुर थाना परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र व मैस का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, डाक कार्यालय और हवालात का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अपराध रजिस्टर, महिला संबंधी रजिस्टर और चौकीदार संबंधी रजिस्टर की भी जांच की। शस्त्रागार का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई। दो फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारी को जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने थानों में उपलब्ध संसाधनों ज...