पुलिस कर्मियों के लिए आज लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एक बार फिर अनोखी पहल करने जा रहा है। क्लब से पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काशीपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगा। इसमें पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.