बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जोनमाना गांव निवासी दो युवकों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों आरोपी यूपी पुलिस के जवान बताए जा रहे है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जोनमाना के रहने वाले पंकज और बिट्टू के अनुसार वे दोनों अपने काम से जा रहे थे। गांव की कश्यप चौपाल के पास दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, जिसमें पंकज का हाथ टूट गया। इस मामले में पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर संदीप और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। बताया कि दोनों आरोपी यूपी पुलिस के जवान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...