प्रयागराज, अप्रैल 4 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना फाफामऊ के अंतर्गत शांतिपुरम चौराहे पर नव निर्मित शांतिपुरम चौकी का प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने शनिवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी खुलने से कॉलोनी में लोगों को सहूलियत मिलेगी। हाईवे पर जाम से भी निजात मिलेगी।कार्यक्रम में पुलिस उप कमिश्नर अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी थरवई अरुण पराशर, फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...