गंगापार, अप्रैल 29 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर पर चढ़कर मारा-पीटा और मोबाइल तोड़ दिया। थाने में केस दर्ज न होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकश्याम उर्फ पूरे हिंछा निवासी गणेश प्रसाद का आरोप है कि 15 मार्च की शाम विपक्षी एक राय होकर घर पर चढ़ आए। लाठी डंडा से मारे पीटे जिससे उसे और उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा हिमांशु को काफी चोटें आईं। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा मोबाइल तोड़ दिया गया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। गणेश प्रसाद का आरोप है कि जब खेत गए तो वहां भी मारा पीटा गया। गणेश प्रसाद ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने उमेश कुमार, सुरेश कुमार और दिनेश कुमा...