हापुड़, फरवरी 13 -- कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार अल सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे पर 31 जनवरी को चावल व्यापारी के मुनीम से 64 लाख रुपये की लूट हुई थी। स्वाट टीम को सूचना मिली कि सिखेड़ा बंबा पर बाइक सवार बदमाश आ रहे है। स्वाट टीम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को सूचना देकर जानकारी दी। जिसके बाद दोनों टीमों ने चेकिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.