मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में छात्राओं का पीछा कर मनचलों द्वारा उन्हें परेशान किए जाने की घटना पुलिस जांच में गलत साबित हुई है। यह दावा किया गया था कि छात्राओं का रोजाना मनचले पीछा करते हैं और अभद्र टिप्पणियां करते हैं। स्कूल प्रशासन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि स्कूल ने छेड़छाड़ या उत्पीड़न की शिकायत नहीं की थी। वहीं, स्कूल की ओर से लिखित रूप में स्पष्ट किया गया है कि वार्षिक कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए केवल सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी। छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी कोई घटना न तो स्कूल के पास दर्ज हुई और न ही पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस जांच में नहीं मिले कोई प्रमाण पुलिस ने स्कूल के मुख्य द्वार, आसपास चौराहों, कट तथा मार्गों पर लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.