पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त रूप से किया योग कार्यक्रम, पुलिस-पब्लिक समन्वय पर जोर
बलरामपुर, मई 23 -- गैसडी/बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली जरवा पुलिस व सशस्त्र सीमा बल कोयलाबास 9वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में सशस्त्र सीमा बल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह सहित थाना जरवा के पुलिसकर्मी, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान, ग्राम प्रधान मोहकमपुर तथा क्षेत्र के अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अवैध तस्करी एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त रूप से किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.