सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हार की लकड़ी से लदे एक ऑटो को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि कोनमेंजरा गांव में अवैध रूप से गंभार की लकड़ी तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एक ऑटो में भारी मात्रा में गम्हार की लकड़ी लदी हुई पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। रेंजर ने बताया कि अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...