शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी के सीने में गोली लग गई। घायल बदमाश अब्बास को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की। बता दें कि छह नवंबर को सेराहमऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में तीन लाख की लूट हुई थी। इसी वारदात के मामले में बदमाश हरदोई निवासी अब्बास गाजी की पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की शाम को दबिश के दौरान खुद को घिरता देख उसने कर दी फायरिंग। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली अब्बास गाजी के सीने में लग गई। उससे आननफानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...